-25 वर्ष पहले रेखा कुमारी बनी थी पहली जिला जज
बक्सर खबर। जिले में अब महिला सशक्तिकरण का असर दिखेगा। उच्च न्यायालय पटना ने काजल झांव को बक्सर का नया जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया है। दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने भी सामान्य प्रशासन विभाग ने साहिला हीर को बक्सर का नया जिलाधिकारी बनाया। अब हाई कोर्ट ने भी ऐसा ही किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार काजल जिले की दूसरी महिला जिला जज हैं।
इससे पहले वर्ष 2000 में रेखा कुमारी पहली महिला जिला जज बनीं थी। अब 25 वर्ष के अंतराल पर फिर ऐसा हुआ है। काजल फिलहाल उच्च न्यायालय में रजिस्टार का कार्य देख रही थीं। वर्तमान जिला जज हर्षित सिंह को इसी पद पर वैशाली भेजा गया है। अगर हम महिला अधिकारियों की बात करें तो फिलहाल जिले में डाक अधीक्षक के पद पर भी महिला अधिकारी की हाल ही में तैनाती हुई है। जिनका नाम कुमारी सरिता है।




























































































