डीएम ने किया कटनी का निरीक्षण, 47.74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की उपज 

0
26

किसानों को मिलेगी सटीक अनुमान,10×5 मीटर क्षेत्रफल पर 23.870 किलोग्राम हुई पैदावार                           बक्सर खबर। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने शुक्रवार को इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत स्थित मंगोलपुर गांव में धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। कृषि वर्ष 2025–26 के तहत किए जा रहे इस प्रयोग का उद्देश्य किसानों को धान उत्पादन का सटीक अनुमान उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसान शिवप्रकाश चौधरी के खेत में 10 गुणा 5 मीटर क्षेत्रफल पर कटनी प्रयोग कराया। इस प्लॉट में कुल 23.870 किलोग्राम धान की पैदावार हासिल हुई। इसे आधार मानते हुए खेत की औसत उपज 47.74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई, जो क्षेत्र के किसानों के लिए उत्साहजनक मानी जा रही है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खेती से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति को और प्रभावी बनाने में मदद करेंगे।कटनी प्रयोग के दौरान संयुक्त निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय पटना, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र, बीडीओ इटाढ़ी, सीओ इटाढ़ी, विभिन्न सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here