सशक्त स्थाई समिति की बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

0
59

चौसा नगर पंचायत में सफाई एजेंसी के एग्रीमेंट के रिन्यूअल से लेकर होल्डिंग टैक्स पर बड़ी राहत                                बक्सर खबर। नगर पंचायत चौसा कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया। मुख्य पार्षद ने बताया कि चयनित एजेंसी से सफाई कार्य का पूर्व समझौता दो साल का था, जिसमें एक साल पूरा हो चुका है। इसलिए अगले एक वर्ष के लिए रिन्यूअल की स्वीकृति दी गई। नगर पंचायत की ओर से तय किया गया कि व्यापारियों को व्यापार ट्रेड लाइसेंस निर्गत करने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इसके महत्व और लाभ की जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में कई विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। चौसा नगर पंचायत में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। आम लोगों के लिए वाटर एटीएम (मशीन) की व्यवस्था। चापाकल, सामुदायिक शेड और यात्री शेड का निर्माण।सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंटेड कुर्सियां। जरूरत के मुताबिक सीसीटीवी कैमरा और हाई मास्ट लाइट का विस्तार। नाली-गली से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। मुख्य पार्षद ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी और ब्याज दोनों माफ रहेंगे। इसको लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए वार्ड-वार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, समिति सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नकवी एवं प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here