ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

0
725

गोलंबर के पास पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ा, बेहोश महिला की पहचान में जुटे लोग                                                 बक्सर खबर। एनएच 922 पर चुरामनपुर के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही एक अधेड़ महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल भेजा। इधर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए फरार ट्रैक्टर को गोलंबर के पास पकड़ लिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला संभवतः गंगा स्नान कर पैदल ही घर लौट रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला बेहोश हो गई है और उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति महिला को पहचानता हो, वह पुलिस से संपर्क कर मदद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here