‌‌‌ उपेन्द्र कुशवाहा की सभा सोमवार को चौसा में

0
165

-भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा के लिए करेंगे प्रचार
बक्सर खबर। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सोमवार को बक्सर आ रहे हैं। वे चौसा हाई स्कूल के मैदान में दोपहर एक बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसका समय दोपहर एक बजे रखा गया है। आसन्न विधानसभा चुनाव में यह उनकी तीसरी सभा है। जो जिले में होने जा रही है। इससे पहले वे डुमरांव की जनसभा को संबोधित करने आए थे। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ थे।

इसके चार दिन पहले उन्होंने धनसोई में राजपुर के जदयू उम्मीदवार संतोष निराला के लिए सभा की थी। अब तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा के लिए बक्सर विधानसभा के चौसा पहुंचने वाले हैं। यह जानकारी रविवार को आनंद मिश्रा की मीडिया सेल ने पत्रकारों को दी है। इसके लिए रविवार को प्रत्याशी आनंद मिश्रा भी जगह-जगह जनसंपर्क करते देखे गए। उन्होंने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से इस सभा में शामिल होने का आग्रह भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here