‌‌‌खुब बाजल झून-झूना, पहलवान हो गइलन नमुना, जीत के जइहें ……

1
372

बक्सर खबर (माउथ मीडिया )। एक बेरी के चुनाव भी गजबे हो रहा है। कवनो के माथा काम नहीं कर रहा है। अब देखऽआ टिकटवा के टाइम पर कितने सब झून-झूना बजा रहे थे। हमरा मिली, उनका मिली, तीनका मिली। पर हुआ उहे जौन होना रहा। झून-झूना बजावे वाला मनई लोग पकड़ के बइठा है कोना। लेकिन, उस सब खुब बउवा रहा है। जौना मिला के कोई पूछ भी न रहा है। भैलू बढ़ावे ला अपने तसला के पीट रहा है। व कहते हैं खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उहे हाल है कुछ मिला के यहां। जनता के समस्या बदे कवनो ससुरा खड़ा नहीं होता है। घुम-घुम के पुड़ी खाता है। कहता है पुड़ी से टिकट मिलेगा। ए मनई सब के कौन बतावे। पुड़ी पर सब्जी मिले है, टिकट नहीं।

उहे हाल दोसरा गोल के है। एक मिला फारम खरीद के मीडिया में खबर छपवाए फिर रहे थे। मिल गया है, घोषणा बाकी है। वे पूरे महिने झून-झूना बजाते रहे लेकिन, टिकट मिला दूसरे मनई को। और इ बार का जौन चुनाव है। बहुते जना का बुखार उतारेगा, का समझे। यह बातें कोई जोर-जोर से बोल रहा था। सुनके माथा ठनका। आखिर कौन है जो इतनी बेबाकी से सबको धो रहा है। पास जाकर देखा तो पता चला ‘बतकुच्चन गुरू’ हैं। कुछ लोगों के मध्य ज्ञान दे रहे हैं। उनको देखकर मन को सांत्वना मिली। चलो बड़े दिन बाद नजर तो आए। कहां पहले हर सप्ताह मुलाकात हो जा रही थी।

मैंने उनको टोका नहीं। क्योंकि रौ में दखल देना उचित नहीं था। वे बोले जा रहे थे। इस बार जौन चुनाव होगा। उहो कई मिला के बोखार झार देगा। का समझे, कुछ लोग समझदार हो गए हैं। और बाकी सब जौ के रोटी खा रहे हैं। चुनाव गुजर जाएगा। तो उ सब मनई विकास के पोछ खींच के चेक करेंगा। केतना हुआ बक्सर में विकास। यह सुन कर मैं हंसने लगा। वे मेरी तरफ पलटकर बोले। का गुरू तोरा हंसी आ रहा है। समाज बदलेगा अइसे। निर्णय बेस्ट का होना चाहिए, इ सब टेस्ट के फेरा में पड़ा है। इतना कहते हुए बतकुच्चन गुरू आगे निकल गए। मैं भी उनको देखता रहा। और दफ्तर चला आया। चलो मुलाकात तो हुई बतकुच्चन गुरू से। (माउथ मीडिया बक्सर खबर का साप्ताहिक व्यंग कालम है। जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है। इस संबंध में आप अपने सुझाव हमारे साथ साझा कर सकते हैं)

1 COMMENT

  1. ई बतकुच्चन गुरु व्यंग्य लिखते जरुर हैं, मगर, क्लाइमेक्स कुछ रोचक नहीं करते।मजा नहीं आता!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here