पोस्ट ऑफिस कर्मी पर हमला, डेढ़ लाख की लूट

0
1253

———–बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम                                                                     बक्सर खबर। नावानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े डाक विभाग के कर्मचारी पर हमला कर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। घटना केसठ–कतकिनार नहर मार्ग पर खरवनिया गांव के मोड़ के पास की बताई जा रही है। लुटेरों ने पोस्टऑफिस कर्मी को चाकू मारकर घायल कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नावानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल कर्मचारी को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी केसठ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार, जो मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं, कतकिनार डाकघर में कार्यरत हैं। बुधवार को वे कतकिनार से केसठ पोस्टऑफिस के लिए डेढ़ लाख रुपए लेकर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा किया और खरवनिया मोड़ के पास रोककर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विनय को चाकू से वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केशरी ने बताया कि घायल कर्मी का इलाज चल रहा है। बयान मिलने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here