वोटर अधिकार यात्रा की हुई शुरुआत

0
91

राहुल गांधी के वादों को घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता, सरकार बनते ही सामाजिक न्याय की गारंटी                              बक्सर खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस की ओर से वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने पार्टी कार्यालय से झंडा दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस यात्रा के दौरान बक्सर और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवों में कांग्रेस एवं महागठबंधन के वादों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर अधिकार पत्र बांटे जा रहे हैं और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी चल रही है। मंगलवार को यात्रा ने जासो, नदांव, जगदीशपुर, कुल्हाड़ियां, बोक्सा, भटवलिया, बरुना, बेलाउर, दलसागर, परसिया और पतेलवा गांवों में कार्यक्रम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए किए गए वादों को हर गांव में समझाया जा रहा है। इनमें माई-बहन मान योजना, वृद्धा/विधवा पेंशन वृद्धि, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, खेल नीति के तहत मेडल पर नौकरी, युवाओं को उद्योग हेतु दो लाख तक सहयोग, छात्रों को फ्री टैबलेट और मकान हेतु तीन से पांच डिसमिल जमीन जैसे वादे शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय की गारंटी दी जाएगी। कार्यक्रम में जय राम राम, वीरेंद्र राम, विनय कुमार सिंह, भोला ओझा, संजय पांडे, अभय मिश्रा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here