– पुलिस कप्तान ने जारी की सूची, महिलाओं को भी मिला है बेहतर मौका
बक्सर खबर। चुनावी तबादले के कारण जिले के पन्द्रह थानेदारों की कुर्सी खाली हो गई थी। इनमें नए लोगों की तैनाती हो गई है। पुलिस कप्तान द्वारा जारी सूची के अनुसार अनिल कुमार पासवान को बासुदेवा, संतोष कुमार सोनवर्षा, नेहा कुमारी मुरार थाना, संदीप कुमार राम कृष्णाब्रह्म थाना, अजय कुमार थानाध्यक्ष चक्की, सुरेन्द्र बैठा नैनीजोर, पूजा कुमारी (2) तिलकराय हाता, अभिषेक कुमार पांडेय जो मुरार थाने में तैनात थे उन्हें रामदास राय डेरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
चन्दन कुमार को नया भोजपुर, माधुरी कुमारी को केरानसराय थाना, कुसुम कुमार केसरी को नावानगर थानाध्यक्ष, निवास कुमार थानाध्यक्ष राजपुर, अंकुश कुमार मंडल थानाध्यक्ष सिकरौल, मनीष कुमार शर्मा थानाध्यक्ष एससीएसटी, ब्रजेश कुमार जो डीआइयू में थे उन्हें ब्रह्मपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। खबर के नीचे सूची भी संलग्न है। उसका अवलोकन आप कर सकते हैं। सूची में कुछ नाम नए हैं। और कुछ पुराने। अर्थात जो पहले से किसी थाने अथवा डीआईयू में कार्यरत थे।


































































































