सुबह आठ बजे रामेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगी भव्य रथयात्रा, तैयारी पूरी

0
295

—–भगवान वामन के शोभायात्रा में उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु                                                                   बक्सर खबर। वामन द्वादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को सुबह आठ बजे शहर में भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। वामन चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कार्यक्रम प्रमुख रिंकु पांडेय एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि रथयात्रा का शुभारंभ रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ किया जाएगा। रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ रामरेखा घाट से शुरू होकर पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, मेन रोड, नगर थाना होते हुए किला मैदान और जेल रोड से गुजरकर सोमेश्वर स्थान स्थित वामन धाम मंदिर पहुंचेगी।

वहीं भगवान वामन की भव्य आरती की जाएगी। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक, साधु-संत और महात्मा शामिल होंगे। जिले के अलावा भोजपुर, रोहतास, कैमूर और उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम में रथयात्रा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भक्त प्रभु के भजनों पर झूमते नजर आएंगे। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here