8 सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर संघ का बड़ा ऐलान

0
87

चंपारण से पैदल यात्रा कर पटना में होगा राज्य स्तरीय धरना                                                                      बक्सर खबर। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र पासवान ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की 8 सूत्री मांगों को लेकर संगठन चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा और वहीं से पैदल यात्रा शुरू कर पटना पहुंचेगा। पटना में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व जन वितरण प्रणाली के राज्य नेता अंबिका यादव करेंगे और शांतिपूर्ण ढंग से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर मनमानी व निरंकुश रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे 56,000 से अधिक डीलरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पानी की बौछार की और 12 साथियों को जेल भेज दिया। यह सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। संघ ने मांग की कि सरकार हमारे 12 साथियों को बिना शर्त तुरंत रिहा करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संगठन पूरे प्रदेश में और व्यापक आंदोलन करने को विवश होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद सरकार ने अब तक डीलरों की मांगें पूरी नहीं की हैं। संघ लंबे समय से संघर्षरत है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा

फोटो – डॉ मनोज यादव की अध्यक्षता में आवाज बुलन्द करते पीडीएस दुकानदार

बैठक में बैजनाथ यादव, हृदय नारायण मिश्र, सुनील कुमार सिंह, हृदय नारायण सिंह, शिवनारायण यादव, गुलाब रजक, अजय रजक, कृष्णकांत तिवारी, उमेश मिश्रा, दिलीप रजक, हरि कंवर राम, तालिबान शाह, लोकेश कुमार, रितेश कुमार चौहान, रामाशीष कुशवाहा, उमेंद्र पासवान, बृज किशोर सिंह, चंद्रदेव राम, दीनदयाल राम, उत्तम केसरी, पप्पू कुमार सिंह, केशव सिंह, हरे राम जी, तैयब अंसारी सहित बड़ी संख्या में जिला व अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here