– उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे ग्रामीण
बक्सर खबर। राजपुर थाना के नावागांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम सात बजे के लगभग हुई। करंट से झुलसे धनजी कुमार (25) पिता हीरालाल राय को ग्रामीण अस्पताल ले गए। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने घर में पंखे का तार दुरूस्त कर रहा था। इसी दरम्यान वह करंट की चपेट में आ गया।
जब घर वालों को पता चला तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आस-पास के लोग जमा हो गए। तुरंत ही उसे प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत ही सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बक्सर पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। धनजी परिवार को होनहार युवक था। उसके साथ ही हुई अनहोनी से पूरा परिवार टूट गया है।