हर साल 51 गरीब बेटियों की शादी कराएगी विश्वामित्र सेना

0
109

पीएमओ के आश्वासन के बाद बक्सर में जल्द बनेगा ‘विश्वामित्र कॉरिडोर’: राजकुमार चौबे                        बक्सर खबर। जिले के चक्की गांव में रविवार को सनातन संस्कृति उत्थान कार्यक्रम सह सनातनी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने ऐलान किया कि अब हर साल 51 गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाएगा। चौबे ने कहा कि बक्सर केवल एक जिला नहीं, बल्कि भारत की सनातन चेतना का केंद्र है, जहां भगवान राम ने धर्म और युद्ध का पाठ पढ़ा और विश्वामित्र मुनि ने यज्ञ की रक्षा की। उन्होंने बक्सर की गौरवशाली विरासत गिनाते हुए बताया कि यहीं ताड़का, मारीच और सुबाहु का अंत हुआ, च्यवन ऋषि ने च्यवनप्राश की खोज की, अहिल्या उद्धार हुआ और पंचकोसी परिक्रमा आत्मा की मुक्ति का मार्ग है।

चौबे ने आरोप लगाया कि इतनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता होने के बावजूद बक्सर को उसका सम्मान नहीं मिला, क्योंकि सांसद, विधायक और मंत्री ने इसे आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए कभी गंभीर प्रयास नहीं किए। उन्होंने खराब सड़कों, बदहाल अस्पतालों और उपेक्षित धरोहरों को गंभीर चिंता का विषय बताया। राजकुमार चौबे ने कार्यक्रम में 10 ठोस मांगें रखीं – जिनमें विश्वामित्र मुनि की आदमकद प्रतिमा, च्यवन ऋषि स्मारक, राम-ताड़का युद्ध क्षेत्र को “धर्म युद्ध सर्किट” घोषित करना, पंचकोसी परिक्रमा को राष्ट्रीय तीर्थ पथ का दर्जा और “विश्वामित्र कॉरिडोर” का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र पर फोन से आश्वासन मिला है कि बातें संज्ञान में ली गई हैं और कार्य जल्द शुरू होगा। इसे उन्होंने बक्सर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

फोटो – सनातन संस्कृति उत्थान कार्यक्रम को संबोधित करते विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे

चौबे ने सीतामढ़ी, गया, अजगैबीनाथ, मां मुंडेश्वरी, देव और वाल्मीकि नगर जैसे धार्मिक स्थलों के विकास की भी मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। चौबे ने युवाओं के पलायन, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सांस्कृतिक उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि जब तक बक्सर को आध्यात्मिक राजधानी का दर्जा नहीं मिलता, विश्वामित्र आश्रम को अंतरराष्ट्रीय धरोहर की मान्यता और पंचकोसी तीर्थ को राष्ट्रीय पहचान नहीं दी जाती, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, राजेश यादव, अनूप सिंह, लाल यादव, परमेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, राहुल पांडे, गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे और अभय चौबे को ‘सनातनी सम्मान’ से नवाजा गया। मंच संचालन जिला संयोजक मोहित दुबे ने किया। कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, तुलसी निषाद, कन्हैया जी, रमेश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here