बक्सर खबर। बड़ी अनहोनी टल गई है। जब पूरा शहर शो रहा था। पुलिस व प्रशासन के लोग एनएच पर दौड़ लगा रहे थे। क्योंकि रसोई गैस से भरा टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया था। नया भोजपुर ओपी के भैसहा पुल के समीप एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। लोहे की मोटी चादर में छेद गया। गैस का रिसाव होने लगा। घटना गुरुवार रात 11 बजे की हैं। जिस-जिस की नजर उस पर पड़ी। सभी भयभीत हो गए।
दोनों ट्रकों के चालक अपनी-अपनी गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने बड़ी ही समझदारी का परिचय दिया। इंडियन ऑयल की बिहिटा यूनिट को सूचना दी गई। वहां से बचाव दल आया और रिसाव बंद कर ट्रक को अपने साथ ले गए। इतना होते-होते रात के तीन बज गए। तब लोगों ने राहत की सांस ली। आइए, देखें उससे जुड़ी यह रिपोर्ट। (अगर आप एप पर खबर पढ़ रहे हैं, तो नीचे दाहिने हाथ राइट साइड आपको वीडियो का आप्सन दिखेगा।)


































































































