-कुछ आरोपी लगे हैं हाथ, पुलिस पूरी तैयारी में
बक्सर खबर। चौसा गोला के रहने वाले अर्जुन यादव की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस ने इस गुत्थी को लगभग सुलझा लिया है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। लेकिन, वे कौन हैं और पूरे घटनाक्रम में किसका हाथ है। यह जानकारी पुलिस प्रेस वार्ता में देगी। पिछले सप्ताह लगातार तीन घटनाएं हुईं। अहियापुर में तीन, चौसा गोला के अर्जुन यादव और बासुदेवा के अमीरपुर में संतोष महतो की हत्या। अहियापुर की वारदात आपसी रंजिश व राजनीतिक अदावत के कारण हुई है। यह सभी लोग जानते हैं। क्योंकि उसका वीडियो घटना के कुछ घंटे बाद ही सामने आ गया था।
संतोष महतो की हत्या का खुलासा भी एसपी शुभम आर्य ने शनिवार को कर दिया। उसमें तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। तीन की तलाश जारी है। अब बारी है थर्मल पावर के समीप हुई अर्जुन यादव हत्याकांड की। इस घटना में भी कुल आठ लोगों का नाम है। लेकिन, पुलिस के खुलासे के बाद पता चलेगा। इसमें किसका नाम जुड़ता है और कौन संदेह की सीमा की बाहर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें। 26 मई की दोपहर थर्मल पावर के समीप अर्जुन की हत्या हुई थी। तीन दिन बाद बड़े भाई करण के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई। घटना के छह दिन बाद पुलिस इसका खुलासा करेगी।