बबलू कुमार शर्मा बने जदयू के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

0
103

कार्यकुशलता और निष्ठा के आधार पर मिला बड़ा दायित्व                                                                बक्सर खबर। जनता दल यूनाइटेड के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने बबलू कुमार शर्मा को बक्सर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन उनके पार्टी के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए किया गया। बबलू कुमार शर्मा, जो कि आशा पड़री गांव निवासी हैं, को यह जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा की है कि वे शीघ्र ही प्रकोष्ठ की जिला एवं प्रखंड इकाइयों का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करेंगे। साथ ही, पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को समय-समय पर क्रियान्वित करते हुए उसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे।

इस मौके पर बबलू कुमार शर्मा ने जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने अंतःदिल से बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद, पूर्व मंत्री संतोष निराला, प्रवक्ता अंजुम आरा, जितेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।” नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बहुत जल्द जिला और प्रखंड स्तर पर इकाईयों का गठन कर कार्य को गति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here