-कुंभ से लौट रहे किशनगंज के लोग हुए दुर्घटना का शिकार
बक्सर खबर। कुंभ में स्नान करने जा रहे लोगों की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। चालक समेत चार लोग घायल हैं। यह घटना गुरुवार की देर रात बक्सर-आरा एनएच 922 पर कठार गांव के समीप हुई। सूचना मिलते ही मौके पर कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मदद के लिए पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां फुलेश्वरी देवी (50) पत्नी शत्रुघ्न राजभर की मौत हो गई। तत्काल अन्य घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
वहां पहुंचने पर गणेश राजभर (35) पुत्र शत्रुघ्न राजभर ने भी दम तोड़ दिया। पूछने पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया यह सभी लोग किशनगंज जा रहे थे। यह सभी लोग किशनगंज जिला के थाना कुर्ला कोर्ट ग्राम लोधाबारी के निवासी हैं। घायलों में गणेश की पत्नी आशा देवी (32 वर्ष), सरली देवी (50वर्ष) पति मंटू राजभर, रेनू कुमारी (23वर्ष) व चालक मुनारुल (35वर्ष) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार सड़क किनारे डंफर खड़ा था। कार उसमें पीछे से जा टकराई। शायद चालक को झपकी आई होगी। लेकिन, सड़क किनारे वाहन खड़ा करना कितना खतरनाक हो सकता है। यह उसका भी एक उदाहरण है।




































































































