-इटाढ़ी-उनवास पथ पर हुई दुर्घटना, परिजन हलकान
बक्सर खबर। विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल हो वे सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने यह देखा तो 112 पर सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान विजय कुमार राम (40) निवासी बंधन टोला, थाना नेवादा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। उनके साथ यह दुर्घटना मंगलवार की शाम पौने सात बजे के लगभग इटाढ़ी थाना के उनवास गांव के समीप हुई।
पूछने पर पुलिस ने बताया वे इटाढ़ी थाना के फतेहपुर विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार को ड्यूटी के बाद बाइक से उनवास लौट रहे थे। जहां किराए पर रहते थे। लेकिन, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आज बुधवार को उनका शव पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल लाया गया। जहां परिजन उनके लिए रोते-बिलखते देखे गए।
































































































