-तथ्य पता करने में जुटी नगर थाने की पुलिस
बक्सर खबर। सिंडिकेट के पास से गुजरने वाली बड़ी नहर में शुक्रवार की सुबह किशोरी की लाश देखी गई। जो एक कंबल में लिपटी हुई थी। सूचना मिलने पर नगर थाना की टीम नेहरु नगर नहर के पास पहुंची। नीचे नहर में लाश दिख रही थी। लेकिन, पुलिस वाले उसे हाथ नहीं लगा रहे थे। मामला शव का था। इस वजह से उसे पोस्टमार्टम हाउस ले जाने पर चर्चा हो रही थी।
देखने से यह प्रतीत हो रहा था। उसका गला दबाया गया है। वह आस-पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की बच्ची होगी। यह सोचकर पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, कोई खुलकर सामने नहीं आया। मौके पर जांच के लिए पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने कहा यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव देखकर यह नहीं कहा जा सकता। यह आत्महत्या या स्वभाविक मौत है। पूरे मामले की जांच हो रही है।
































































































