-रामरेखा घाट से सुबह आठ बजे रवाना होगा कारवां
बक्सर खबर। 7 सितम्बर को इस वर्ष वामन द्वादशी मनाई जा रही है। इसी तिथि को भगवान वामन की जयंती है। जो भगवान विष्णु का प्रथम मानव अवतार है। यही सिद्धाश्रम उनका जन्म स्थान है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे शहर के रामरेखा घाट से भगवान वामन की झांकी निकाली जा रही है।
इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। सूचना के अनुसार शोभायात्रा में भगवान की आकर्षक झांकी निकलेगी। जिसे खींचकर वामन मंदिर सोमेश्वर स्थान तक ले जाया गया। रास्ते में चार जगह शंख ध्वनि के साथ उसका स्वागत होगा। जबकि रथ रुपी झांकी को खिंचने वाले लोग धोती-कुर्ता के पारंपरिक परिधान में रहेंगे।


































































































