-निवर्तमान डीआईजी उपेन्द्र शर्मा गए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर
बक्सर खबर। शाहाबाद के डीआईजी उपेन्द्र कुमार शर्मा केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उनकी जगह क्षत्रनील सिंह को शाहाबाद का नया डीआईजी बनाया गया है। वे फिलहाल उप महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल मुजफ्फरपुर का कार्य देख रहे थें। वे 2005 बैच के आइपीएस पदाधिकारी हैं। मंगलवार को गृह विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया गया हैं। जिसमें चार आईपीएस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

































































































