-हरिद्वार सिंह के पेट में जख्म, हालत गंभीर
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में मंगलवार की दोपहर गोलीबारी की घटना हुई। गोली दलसागर के रहने वाले हरिद्वार सिंह उर्फ मुखिया को पेट में लगी है। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए गोलंबर के विश्वामित्र अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जख्म गहरा होने का अनुमान है। घटना अपराह्न चार बजे के लगभग की है।
तुरंत उन्हें अस्ताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार दलसागर में 16 कट्ठा का प्लाट है। उसकी चारो तरफ दीवार भी है। जिसे तोड़ने हरिद्वार सिंह पुत्र उदय सिंह पहुंचे थे। ऐसा करने से कुछ लोग उन्हें रोकने लगे। बात बढ़ी तो गोली चल गई। फिलहाल यही जानकारी मिली है। इस घटना में दो लोगों का नाम आ रहा हैं। पुलिस का कहना है, अभी घायल की हालत गंभीर है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

































































































