बक्सर खबर। मुख्य सचिव एसके सिंह के निधन पर पूर्व एमएलसी नंद किशोर राम ने गहरा दुख प्रकट किया है। बक्सर खबर को भेजे गए अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है मैं इस दुखद खबर से बहुत मर्माहत हूं। मेरा उनके साथ आत्मीय संबंध रहा है। वे मेरे शुभचिंतक रहे हैं कभी कभी मुझे राजनीतिक एवं व्यक्तिगत सलाह भी दिया करते थे। पुराने शाहबाद के सुर्जपुर प्रखंड के निवासी थे।
एक बार लालू जी ने मुझे तथा स्वर्गीय शंकर प्रसाद टेकरीवाल। को कुछ राजनीतिक काम हेतु मोतिहारी भेजा था। उस समय वे वहां के जिलाधिकारी थे। हम लोग लगभग वहां 1 बजे रात्रि को सर्किट हाउस में पहुंचे तो देखा कि वे उस समय तक हम लोगों के लिए प्रतीक्षारत थे। खासकर मुझे देख काफी प्रसन्न हो गये और सारी व्यवस्था करके अपने निवास पर सोने चले गये। वे दलित वंचित वर्ग के लिए मसीहा जैसे थे। उनका निधन वंचितों के लिए काफी दुखदाई है।































































































