बक्सर खबर। युवती की शादी तय थी। लेकिन, जैसे दुर्भाग्य उसका पीछा कर रहा था। शनिवार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना कोरानसराय थाना के बनकट गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार जग्गु पासवान की 19 वर्षीय बेटी बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी।
तभी करंट दौड़ गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना मिली तो पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्योंकि कुछ लोगों का कहना था। यह दुर्घटना नहीं आत्महत्या है। यह बात सुन पुलिस यह फैसला लिया। रिपोर्ट आने के बाद अटकलों पर विराम लग जाएगा।






























































































