‌‌‌बीडीसी हत्या कांड का मुख्य लाइनर गिरफ्तार

0
3849

बक्सर खबर। चार जुलाई की सुबह बीडीसी सदस्य राजनरायण सिंह उर्फ पिंटू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके भाई पसहरा निवासी पंकज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें आधा दर्जन लोगों का नाम दिया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में इस हत्या कांड के मुख्य सूत्रधार अनिल यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ग्राम पसहरा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी आज रविवार को पीसी के दौरान सदर डीएसपी सतीश कुमार ने दी। उनके अनुसार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। इसके लिए मुफस्सिल थाना की विशेष टीम लगातार अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here