बक्सर खबर। राजद के वरिष्ठ नेता व कई बार जिलाध्यक्ष रहे रामनाथ यादव का आज गुरुवार को निधन हो गया। राजपुर थाना के इस्माइलपुर गांव के निवासी स्व. यादव पार्टी के कद्दावर नेता थे। आयु अधिक हो जाने के कारण वे पिछले लंबे समय से अपने गांव रहते थे। दो-तीन पहले उनको कुछ तकलीफ शुरू हुई। उसके बाद उपचार का सिलसिला प्रारंभ हुआ। आज सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। उनके पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जो हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया भी रहे हैं। उन्होंने चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। ऐसा राजद के लोगों ने बताया। अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।































































































