राजपुर में हुई किसान की हत्या में चार नामजद

0
1360

बक्सर खबर। राजपुर थाना के देवीडेहरा गांव में रविवार को किसान सुरेन्द्र सिंह (50) पुत्र रामशकल यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना के कई घंटे बाद परिजनों ने पुलिस के सामने अपना मुंह खोला। पुलिस ने मृतक के पुत्र अजय सिंह यादव के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। चारों उसी गांव के रहने वाले हैं। जिसमें जितेन्द्र यादव, ललन यादव, अभय सिंह यादव व कामख्या यादव का नाम है। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह दो परिवारों के बीच भूमि विवाद है।

कुछ दिनों से विवाद गहराता चला जा रहा था। अंतत: स्थिति ऐसी आई कि रविवार की सुबह घर से मवेशी चराने निकले किसान को उनके ही गांव के लोगों ने रंजिश बस गोली मार दी। क्या भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत लेकर परिजन पहले भी पुलिस से मिले थे? इस प्रश्न का जवाब पुलिस के पास नहीं है। जबकि कुछ दिनों पूर्व बक्सर पहुंचे डीजीपी ने डीएम व एसपी के सामने यह निर्देश दिया था। भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर साप्ताहिक शिविर लगा निपटाया जाए। लेकिन, एक और हत्या भूमि विवाद के कारण हो गई। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here