तीन अपराधियों ने एनएच पर लूट ली बाइक व रुपये

0
1637

बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर शनिवार की रात अपराधियों ने एक बाइक सवार को लूट लिया। घटना रमगढ़ और गरहथा गांव के बीच ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में हुई। लूट के शिकार हुए प्रेमजीत कुमार राय पुत्र रामाधार राय ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। मेरे पास आए और तमंचे के जोर पर मेरी बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल ले भागे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पूछने पर पुलिस ने बताया रात आठ बजे के लगभग वे ब्रह्मपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने वारदात का अंजाम दिया है। उनकी शिनाख्त के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here