दुधारचक गांव में चली गोली, पुलिस को मिला खोखा

0
1105

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दुधारचक गांव में दो पक्ष के लोग शुक्रवार की सुबह आपस में भीड़ गए। आपसी रंजिश के कारण उनके बीच बात इतनी बढ़ी की एक पक्ष की तरफ से गोलियां भी चली। शिकायत कुछ देर बाद पुलिस के पास पहुंची। जांच के लिए पहुंची टीम ने मौके से दो खोखा बरामद किया। पूछने पर औद्योगिक पुलिस ने कहा विवाद आपसी है। मामले की जांच की जा रही है। कोई हताहत नहीं है, दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया गोलियां तो तीन-चार चली। लेकिन किसने चलाई यह कहना मुश्किल है। जिन परिवारों के बीच विवाद हुआ है। वे एक दूसरे के सगे हैं। ऐसी चर्चा है कि परिवार के किसी पुरुष सदस्य द्वारा किसी महिला सदस्य को अपमानित करने के कारण ऐसा हुआ। यह बात सूनी जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस और गांव के लोगों ने मामले पर पर्दा बनाए रखने का प्रयास किया। अर्थात यह मामला सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। इस लिए गैर इदारतन चली गोली के मामले को बहुत अधिक कुरेदना हमने उचित नहीं समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here