बक्सर खबर : शहर में पिछले तीन घंटे से जाम लगा है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यहां का प्रशासन योजनाएं तो बनाता है। लेकिन पुलिस की लापरवाही कहें या बतइंतजामी यहां आए दिन जाम लगता ही रहता है। पिछले तीन घंटे से शहर के मेन रोड में ठठेरी बाजार के दोनों चौक, जमुना चौक का पूरा इलाका जबरदस्त जाम है।
कई वाहन घंटो से एक जगह फंसे हैं। इस वजह से लोग परेशान हैं। होली के कारण बाजार में लोगों की चहल-पहल है। जिसके कारण सड़क पर काफी रस है। लेकिन ट्रैफिक इंतजाम नहीं होने के कारण स्थिति विकट हो गई है। शहर के सभी मुख्य मार्ग छोटे-बड़े वाहनों से पटे हैं। इस वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसकी वजह आम लोगों


































































































