मैडम ने लगाई फटकार, घर छोड़ भागा छात्र

0
437

बक्सर खबरः होमवर्क नहीं बनाने पर शिक्षिका ने फटकार लगाई तो छात्र घर छोड़ भाग निकला। छात्र को शुक्रवार देर रात डुमरांव स्टेशन से यात्रि कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ रवि सिंह ने बरामद कर जीआरपी को सौंपा। सिंह ने बताया कि एक रिश्तेदार को स्टेशन छोडकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी नजर इस आठ वर्षीय बालक पर पड़ी। पूछताछ में पहले वो चाचा के साथ आया है। ऐसा बताने लगा। मलियाबाग घर है वह पानी लाने गए है। परन्तु काफी देर तक कोई नहीं आया। उससे मैंने बार-बार पूछा लेकिन वह मासूम घंटो झूठ बोलता रहा।

सेचूना रेल पुलिस को दी। पुलिस को देखकर वह डर गया। उसने अपना नाम आदित्य राज पिता सुरेश प्रसाद बताया। जो की बक्सर नगर थाना क्षेत्र के माखन भोग गली के रहने वाले है। वह द रायल स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है स्कूल के छुट्टी के बाद वह भाग निकला है। आदित्य ने बताया कि उसका घर बक्सर में है। उसके पिता सुरेश रेडक्रास के अध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह का गाड़ी चलाते है। जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। बच्चे को सौंप दिया गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here