चेतावनी सीमा के तरफ बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

0
2696

बक्सर खबर : पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले की सीमा में गंगा का जलस्तर शुक्रवार की दोपहर एक बजे 55.370 मीटर आंका गया। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता कन्हैया कुमार के अनुसार पानी के बढऩे की रफ्तार में कमी आई है। फिलहाल दो घंटे में एस सेंटी मीटर पानी बढ़ रहा है। गुरुवार को यह रफ्तार प्रति घंटे के औसत पर थी। फिलहाल प्रशासन इस तरफ से आश्वस्त दिख रहा है। उनके अनुसार जिले का वार्निंग लेवल 59.320 है।

खतरे का लेबल इससे भी एक मीटर अधिक अर्थात 60.320 मीटर है। जो अभी पांच मीटर दूर है। इस लिए किसी तरह की परेशानी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ दियरा इलाके के लोगों को अभी से सावधान रहने की जरुरत है। आवश्यक सामान, दवा, सूखा भोजन आदि का प्रबंधन रखना एहतियातन जरुरी है। क्योंकि देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश का असर गंगा नदी पर भी पड़ा है। वहीं सदर एसडीओ गौतम कुमार के अनुसार सारे हालात पर प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जैसी आवश्यकता होगी। उसके अनुरुप कार्य किया जाएगा।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here