प्रकट हुए चैयरमैन को शिकस्त देने वाले पार्षद

0
5124

बक्सर खबर : शहर के दो लापता पार्षद शुक्रवार को विधिवत प्रकट हुए। यह वही दो चेहरे हैं। जिन्हें जनता ने जुझारु मानकर अपना बहुमत दिया। लेकिन एन मौके लड़ाई से बाहर हो गए। जिस दिन मुख्य पार्षद का चुनाव हो रहा था। दोनों उपस्थित नहीं। इस वजह से इनका शपथग्रहण शुक्रवार को हुआ। सदर एसडीओ गौतम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वार्ड 32 के पार्षद राम एकबाल सिंह व वार्ड 12 की पार्षद रंजू देवी।

यह वही दो पार्षद हैं जिन्होंने अपने-अपने वार्ड से पूर्व मुख्य पार्षद को शिकस्त दी। रामएकबाल स्वयं के बल पर चुनाव जीते। वहीं रंजू देवी अपने पति अखिलेश सिंह पूर्व मुखिया के दम पर चुनाव जीत गई। जिसका उन्हें परोक्ष समर्थन रहा। उसके खिलाफ वे चुनाव में नहीं जा सके। इस लिए शक्ति परीक्षण में हिस्सा ही नहीं लिया। इन दोनों को संयुक्त रुप से शपथ दिलाई गई।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here