अपराधी को पकडऩे गए थानेदार घायल

0
2461

बक्सर खबर : डुमरांव अनुमंडल के पटलपुरा गांव में सोमवार को अजीब घटना हुई। गोली कांड के मुख्य अभियुक्त को पकडऩे मुरार थाने की पुलिस पहुंची थी। अभियुक्त अभय सिंह मौका देख भागने लगा। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा उसके पीछे दौड़ पड़े। पुलिस ने उसे दबोच लिया। लेकिन इसी बीच थानेदार के पैर में शीशा धंस गया। जिसके कारण वे घायल हो गए। पुलिस ने बताया 27 अप्रैल को इस गांव में गोली चली थी। जिसमें अभय को नामजद किया गया था। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here