बक्सर खबर : दो युवकों ने मिलकर एसबीआई के सीएसपी काउंटर से एक लाख रुपये लूट लिए। इसकी शिकायत रंजन कुमार ने सिमरी थाने को लिखित रुप से दी है। उनकी शिकायत पर सिमरी के रहने वाले मनीष पांडेय व धीरज पांडेय को नामजद किया गया है। रंजन का आरोप है। गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग यह दोनों युवक मेरे सेंटर पर आ धमके। सीधे काउंटर के अंदर आ गए। मारपीट की और वहां रखे एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत को दर्ज कर लिया है। लेकिन, इस घटना के पीछे किसी और वजह का होना बताया जा रहा है। जिसका खुलासा जांच में होगा।


































































































