आ गया गुंडा राज : राहगिरों को रोक लूट लिए रुपये

0
2429

बक्सर खबर : खबर अगर सच है तो शर्मनाक है। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर पिछले चौबी घंटे के दौरान अपराधियों ने दो राहगीरों को लूट लिया। पहली घटना बुधवार की शाम आइटीआई मैदान के पास हुई। जहां साइकिल से जा रहे नवीन कुमार ग्राम कथराई को बाइकर्स ने लूट लिया। उसके पास कुछ सौ रुपये और एक मोबाइल फोन था। जिसे अपराधी लेते गए। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दानी कुटिया मोड के पास घटी। गुरुवार की तड़के सुबह बक्सर आ रहे इन्द्रजीत सिंह ग्राम उत्तमपुर को अपराधियों ने रोक लिया। उनके पास लगभग पांच हजार रुपए थे। रुपए न देने की स्थिति में उनके साथ मारपीट भी की।

इन्द्रजीत उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से इस घटना की सूचना मिली। पूछने पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा। ऐसी कोई सूचना नहीं हैं। जब उनसे बात हो रही थी। उस वक्त दोपहर का समय हो चला था। उन्होंने अगर घटना सुबह की है। तो अभी तक पीडि़त यहां जरुर आ गया होता। क्योंकि घटना स्थल से थाने की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। इस घटना में लिखित शिकायत न होने की वजह से शक की गुंजाइश बनती है। बावजूद इसके यह सभी सच है। अगर राहजनी की घटना बाइकर्स कर रहे हैं तो यह प्रशासन को खुली चुनौती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here