बक्सर खबर : दुनिया बदल रही है। लोगों का दिल धीरे-धीरे पत्थर (संवेदन हीन) हो रहा है। सोमवार को सिमरी थाना के बलिहार गांव के बधार में मासूम बच्ची लावारिस हाल में मिली। जिसे किसी ने लाल स्वेटर में पेड़ के नीचे रख छोड़ा था। जिसे स्थानीय परिवार ने अपने पास रख लिया था। मंगलवार को इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को मिली। उसने चालल्ड लाइन डुमरांव की मदद से उसे अपने यहां मंगवाया। इसके सदस्य विनोद सिंह ने बताया बच्ची स्वस्थ्य है। बुधवार को उसे विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भभुआ को भेजा जाएगा। सुबह सूचना मिली। बलिहार में लगभग दो माह की बच्ची मिली है। जिसे पुलिस की अनुमति मिलने पर एक परिवार साथ ले गया है। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति के सदस्य चंदन को दी गई। बच्ची को पुलिस की मदद से बक्सर लाया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत उसे बुधवार को कैमुर भेज दिया जाएगा। इसका निर्णय बाल कल्याण समिति ने लिया है।




































































































Thanx for buxar khabar