बक्सर खबर(11 अक्टुबर): मुफस्सिल थाना के महदह गांव में गोली बारी से अफरातफरी मच गयी है। घटना बुधवार 11:50 बजे की है। जब आपसी बिवाद को लेकर दो पक्ष भीड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष सुशील यादव के पुत्र को चोटें आयी। उसके बाद सुशील यादव और बसंत यादव के बीच जमकर गोली-बारी हुयी। हलांकि किसी की हताहत की सूचना नही है। सुत्रों के अनुसार विवाद आज सुबह भूसा से लदा टैक्टर जा रहा था। उसी दौरान ड्राइवर से किसी ने 200 रूपये जबरन ले लिया। उसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गये। जिसके बाद यह गोलीबारी हुयी। वही सदर एसडीपीओं एएसपी शौशव यादव ने बक्सर खबर को बताया कि गोली बारी हुयी है। दो पक्षों का पुराना विवाद है। मुर्ति विसर्जन की खबर अफवाह है। पहले भी इन दोनों के बीच में गोली चल चुकी है। जिसमें एक युवक घायल हुआ था।



































































































