बक्सर खबर : सर्प दंश से नावानगर प्रखंड के कतिकनार में बारह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घर वालों के अनुसार मंगलवार रात्रि में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी उसके पैर में कुछ काटने का आभास हुआ। पता चलने पर रात के वक्त ही उपचार का प्रयास किया गया। पर सुबह चार बजते-बजते उसकी मौत हो गयी।































































































