चीनी मिल में बवंडर, पहले चली गोली, फिर किया सरेंडर

0
2674

बक्‍सर खबर (7जून): शहर के चीनी मिल मुहल्‍ले में मंगलवार की देर शाम साथ-साथ रहने वाले दो शोहदे आपस में भीड़ गए। विवाद बढ़ा तो इनमें से एक ने हवा में गोली चला दी। सब भाग खड़े हुए। मामला जब शांत हुआ तो भ्‍ाागा शोहदा अपने गुर्गोंं के साथ वापस लौट। उसने पत्‍थर बाजी शुरु करा दी। ऐसा होता देख इस मुहल्‍ले में रहने वाला एक सिपाही बीच-बचाव के लिए आगे आया। एक पत्‍थर उसे भी लगा। उसने सूचना पुलिस को दी। प्रशाासन पहुंचा तो सारे भाग गए। जब पुलिस ने पूछताछ की तो कोई सामने नहीं आया। जो भी मिला सभी सरेंडर कर गए। साहब दोस्‍ती में झगड़ा हो गया। हमें कुछ नहीं कहना। इस बाबत जब नगर थानाध्‍यक्ष से बात की गयी तो उन्‍होंने कहा पुलिस मौके पर गयी थी। पर कोई भी सामने नहीं आया। उल्‍टे वहां मिले लोग इस तरह की घटना से इनकार करने लगे। वहीं मीडिया को खबर मिली कि किसी पाठक व बघवा उपनाम से जाने-जाने वालों के बीच विवाद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here