बक्सर खबर : डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को पत्रकार मित्रों ने राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में धरना दिया। शांति पूर्ण प्रदर्शन में शहर के पत्रकार, सामाजिक संगठन एवं अधिवक्ताओं ने भ्ाी हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का माहौल रहा तो बिहार में कोई रहना नहीं चाहेगा। सिर्फ सभाओं में बड़ी -बड़ी बात करने से बिहार में बहार नहीं आएगी। इस दौरान राजीव भगत, दिनेश ओझा, सत्येन्द्र यादव, रजनीकांत पांडेय, रविशंकर श्रीवास्तव, अजय सिंह, नवीन पाठक, अशोक सिंह समेत कई पत्रकार शामिल हुए।































































































