होली के लिए पुलिस हुई एलर्ट

0
640

बक्सर खबर : होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश जारी किया गया है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने इसके लिए डुमरांव में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक बुलायी थी। डीएसपी कार्यालय डुमरांव का निरीक्षण करने पहुंचे कप्तान ने सभी को कहा। अगर कहीं से भी अवैध रुप से शराब बेचने की सूचना मिलती है तो तुरंत वहां पहुंचे और कार्रवाई करें। 23 तारीख से ही सभी इलाकों में विशेष गश्त की जाए। जहां भी कोई नशे की हालत में उत्पात करता दिखे तो उसे हवालात पहुंचाएं। इसके अलावा उन्होंने डीएसपी के कार्यों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here