14 को होगा बास्केट बाल टीम का चयन

0
326

बक्सर खबर : बास्केट बाल में रुचि रखने वाले खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। जिला बास्केट बाल अंडर 16 एवं अंडर 19 टीम का चयन होने जा रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे से चयन की प्रक्रिया एमपी हाई स्कूल ग्राउंड में होगी। जिन खिलाडिय़ों का जन्म 1 जनवरी 1999 के बाद हुआ है। वे इस चयन में शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी बास्केट बाल के सचिव सुनिल सिंह ने मीडिया को दी है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित हों। इसके लिए चयन समिति बनी है। जिसमें पांच सदस्य शामिल हैं। बालक वर्ग के लिए खेल प्रशिक्षक केदारनाथ सिंह, कोच शेखर कुमार, बालिका वर्ग में कोच अर्चना कुमारी, रंजीत सिंह प्रशिक्षक कैम्ब्रीज स्कूल, विकास कुमार खेल प्रशिक्षक कैम्ब्रीज स्कूल इसके सदस्य हैं। इनकी देखरेख में खिलाडिय़ों का चयन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here