हत्या की गवाही देने जा रहे बाप-बेटे पर चली गोली

0
6050

बक्सर खबर : हत्या के मामले में गवाही देने जा रहे बाप-बेटे को अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया। गोली तो उन्हें नहीं छू पाई। लेकिन दहशत जदा पिता-पुत्र बाइक समेत चाट में जा गिरे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है। घायल सुमित कुमार राय (23) व उनके पिता तेजनरायण राय (58) ग्राम चिलहरी, का उपचार गोलंबर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला दलसागर काली स्थान (एनएच 84) के पास हुआ। घायलों का बयान लेने औद्योगिक थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची है।

घायल तेज नरायण राय ने बताया कि वे कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। तभी पीछे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। मैने पीछे देखा तो स्कार्पियो पर सवार धर्मेन्द्र राय व शिवजी राय तेजी से आ रहे थे। वे ही हमारे उपर गोली चला रहे थे। जान बचाने की गरज से गाड़ी चाट में कुदानी पड़ी। जिसमें हमें चोट आई हैं। पुलिस ने उनके बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के क्रम में राय ने बताया उनके बड़े पुत्र मृत्युंजय की हत्या 30 अगस्त 16 को कर दी गई थी। इसके नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की का वारंट भी जारी है। इसी मामले में अदावत स्वरुप हमें मारने की नियत से ऐसा किया गया। पुलिस ने बताया दोनों ही पक्ष के लोग ग्राम चिलहरी थाना नया भोजपुर ओपी के रहने वाले हैं। आरोपियों की धरपकड के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल के बाहर घायल तेज नरायण राय व परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here