सास ने कराई बहू की हत्या, एक गिरफ्तार

0
3565

बक्सर खबर : गहरी साजिश के तहत सास ने ही अपनी बहू की हत्या करा दी। घटना धनसोई थाना के बन्नी गांव की है। ममता देवी (35) पति टप्पू सिंह खाना बनाने के बाद अपने घर में चली गई। इतने में उसके दो भाजे अंदर कमरे में दाखिल हो गए। एक ने उसे पकड़ लिया। दूसरे ने चाकू से प्रहार करना शुरु किया। महिला चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग जमा हो गए। चाकू से प्रहार करने वाला पवन सिंह भागने में सफल रहा। दूसरे हत्यारे मुन्ना कोइरी को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। धनसोई थाना पहुंचा तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव वालों की मदद से महिला को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अंतिम सांस लेने से पहले घायल ममता ने पुलिस को बताया। उसकी सास ने ही साजिश कर हत्या की योजना बनाई थी। उसके सामने ही दोनों ने मेरे उपर हमला किया। वह खड़ा हो देख रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की रात नौ बजे के लगभग हुई। दोनों हमलावर राजपुर थाना के सैथु गांव निवासी हैं। ममता का मायका खरहना-बरहना है। शादी के वक्त ही उसके पति रमेश की मौत हो गई। गांव और आस-पड़ोस के लोगों के कहने पर देवर टप्पू सिंह से उसकी शादी कर दी गई। यह वाकया 2005 का है। इस बीच पति दिल्ली कमाने चला गया। समय-समय पर आता रहता था। उनकी गैर मौजूदगी में उसके पति के दो भांजे अक्सर यहां रहते थे। पवन सिंह व उसका चचेरा भाई मुन्ना कोइरी। इन्हीं दोनों ने बुधवार की रात हमला किया। ममता को एक पांच वर्ष का पुत्र भी है। जो घटना के वक्त कमरे में मौजूद था। पुलिस ने बताया वह बुरी तरह सहमा हुआ है। कुछ भी पूछने पर रोने लगता है। उसकी आंखों के सामने ही मां को मारा गया है। इस हत्या में पति भी शामिल है क्या? पुलिस ने कहा उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल वह यहां नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here