सबने यह ठाना है, पानी को बचाना है

0
462

बक्सर खबर : हम किसी को जीवन दे नहीं सकते। पर जीवन मूल्यों की रक्षा कर सकते हैं। आज जरुरत है यह संकल्प लेने की। पूरा विश्व आज पानी के संकट से रूबरू हो रहा है। हम सभी का दायित्व बनता है। बर्बाद हो रहे पानी को बचाए। इसका संकल्प पत्रकार संघ बक्सर ने लिया है। वर्तमान वर्ष में हम इस विषय पर काम करेंगे। यह संकल्प बक्सर पत्रकार संघ द्वारा अपने दिवंगत साथी विवेक सिन्हा की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लिया गया। रविवार को शहर के ज्योति प्रकाश लाइब्रेरी में यह कार्यक्रम आयोजित था। विवेक सिन्हा स्मृति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। पत्रकार सह साहित्यकार डा. दीपक राय ने गोष्ठी के विषय रखते हुए कम होता पानी और इसमें हमारी भूमिका को सराहा। रचनात्मक विषय है, विवेक की याद में सार्थक प्रयास है।

अन्य वक्ताओं ने यह संकल्प लिया, नगर भवन हो बक्सर पत्रकार संघ भवन। उसका नामकरण विवेक के नाम पर हो। इसकी ठोस पहल होनी चाहिए। इस क्रम में होनहार बच्चों को सम्मानित किया। जिन्होंने संस्थान द्वारा पिछली प्रतियोगिताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। अनिमेष, सुशांत, बंधन, निखील केशरी, आदित्य जायसवाल, रिया, राजू मेहता, राजेश, रामप्रवेश सिंह, रन्नू, रानी, शिवांगी आदि को सम्मानित किया गया। वक्ताओं में कुमार नयन, विवेक के बड़े भाई विनय सिन्हा, राजेश सिन्हा, नीरज सिन्हा, सौरभ तिवारी, शशांक शेखर, शुभनरायण पाठक, कमल बिहारी, शिवशंकर सिंह, छात्र नेता विमल, निकिता, गिरीश पांडेय, धनजी पांडेय, पवन नंदन, अमित मिश्रा, प्रमोद चौबे, रविशंकर श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी में शामिल लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here