मंदिर से भगवान की मूर्तियां चोरी, सकते में गांव

0
2374

बक्सर खबर : नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई। चोर भी ऐसे जो भगवान की तीन प्रतिमाओं को मंदिर से उठा ले गए। मंदिर के पुजारी चिंतामणि पांडेय रविवार की सुबह पूजा करने पहुंचे। गर्भ गृह से भगवान राम-लक्ष्मण व सीता की प्रतिमाओं का गायब देखा। मन को गहरा धक्का लगा। इसकी सूचना उन्होंने भोजपुर ओपी पुलिस को दी। जांच के लिए मौके पर पहुंची टीम ने पूछताछ में पाया कि यह मंदिर उनके घर के पास स्थित है।

यहां कभी ताला नहीं लगता था। प्रतिदिन गांव के ही लोग दैनिक पूजा में शामिल होते थे। आरती वगैरह के बाद नित्य की भाती शनिवार को भी मंदिर की साकल लगा दी गई थी। मूर्तियां प्राचीन थी और धातु की बनी थी। ग्रामीणों का मानना है वह जरुर अष्टधातू की होंगी। तभी चोरों ने उसपर हाथ साफ किया है। प्राचीन मूर्तियों को उंची कीमत पर बेचा जा सके। इसी लिए यह चोरी हुई है। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस यह मान रही है। इस वारदात में आस-पास के लोगों का हाथ है। तभी ऐसा हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मंदिर में भगवान की मूर्तियां जो हो गई चोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here