सनसनीः रेलवे किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश

0
1911

बक्सर खबरः रेलवे किनारे खेत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सोमवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र चुन्नी-पवनी गांव के समीप की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि शाम 7:30 बजे के लगभग ग्रमीणों का फोन आया। अज्ञात विधवा महिला की लाश पवनी रेलवे लाइन से 30 फीट की दूरी पर पड़ी है। लाश को कब्जे में ले थाने लगाया। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उसकी उम्र लगभग 50-55 साल के बीच होगी। रंग सावला है। हाइट 5 फीट के आस पास होगी। हरे और बैगनी रंग की चुनरी साड़ी है। गर्दन में मोती की माला हाथ में अंगुठी है। बाल मेहदी कलर से रंगा हुआ है। रविकांत ने बताया की महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि महिला शौच करने आई थी। उसका हार्ट फेल या कोई बीमारी होगी जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पर स्पष्ट पीएम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल लाश पहचान करना प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here