विभोर द्ववेदी बने मुखिया संघ उपाध्यक्ष

0
1425

बक्सर खबर: नावानगर मुखिया संघ का चुनाव शांतिपूर्ण महौल में बुधवार को संमपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से भटौली पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सिकरौल पंचायत के मुखिया विभोर द्ववेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। बेलहरी पंचायत के मुखिया उषा देवी को सचिव के पद पर और बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र सिह को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। बैठक का संचालन परमानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ने किया। बैठक म ें16 पंचायतो के मुखिया उपस्थित रहे। लक्ष्मीना देवी, गीता देवी, मंजुषा देवी, डा.हवलदार, मंटू पटेल, बिरेन्द्र चैधरी सभी मुखिया ने विजयी उम्मीद्वारों को बधाई दी। इसकी अध्यक्षता बेलाव पंचायत के मुखिया अजय पांडेय की अध्यक्षता ने की। उपाध्यक्ष बनने के बाद विभोर ने कहा कि जिस तरह मुझ पर सभी सम्मानित मुखियाओं ने भरोसा किया है। उनके इस भरोसे को कायम रखते हुये विकास का कार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here