विकलांगों ने प्रशासन से लिया लोहा, डीएम पर भड़के

0
1345

बक्सर खबर : विकलांग इस जिले में चल रही योजनाओं से खासे खफा हैं। उन्हें उसका उचित लाभ नहीं मिल रहा। इसे मुद्दा बनाते हुए उन लोगों ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे तक वे मुख्य गेट के आस-पास जमा रहे। जिसके कारण प्रशासन को समाहरणालय का गेट बंद करना पड़ा। विकलांग इस बात को लेकर अड़े थे। हमारी बात सुनने डीएम को आना होगा। दो बार पहले भी हमने धरना दिया। उनके मातहत अधिकारी आए। आश्वासन मिला पर कोई काम नहीं हुआ।

इस बार हम उनसे मिले बीना नहीं जाएंगे। बावजूद इसके डीएम समाहरणालय में चल रही बैठकों में व्यस्त थे। इस लिए वे नहीं आए। विकलांग निराश हो लौट गए। पर जाते-जाते यह कहते गए। कोई हमें इतना भी कमजोर नहीं समझे। अगली बार हम फिर आएंगे, तब प्रशासन को पता चलेगा। हमारे साथ इस तरह का व्यवहार करना उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here